फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 14 को आएंगे, सख्त रहेगी सुरक्षा

Sat, 11 Nov 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीएम योगी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 नवंबर को फैजाबाद आएंगे। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाठक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी नगर विंध्यवासिनी राय, नगर पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसौदिया समेत प्रभारी निरीक्षक नगर अमर सिंह ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की रणनीति बनाई।

कार्यक्रम स्थल के आगमन व निकास द्वार पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के साथ सभा में आने वाली जनता को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पडे़, इस बात का निर्देश दिया।
विज्ञापन


विधायक वेद प्रकाश गुप्त समेत कई भाजपा नेता भी उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार 14 नवंबर को मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का आगमन भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें