फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनौसा बना चैंपियन

Fri, 07 Aug 2015 11:48 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में शुक्रवार जिला स्कूली बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कनौसा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाडेंय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन पर स्कूल की प्रधानाचार्या सुमनलता ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित जिला फुटबाल प्रतियोगिता में मेजबान जीजीआईसी सहित गुरूनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज और कनौसा कांवेंट स्कूल की टीम ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का पहला मैच आर्य कन्या इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की नेहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच के 28 वें मिनट में तीस मीटर से गेंद गोल में डाल टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। एक गोल से पिछड़ने के बाद जीजीआईसी की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए सुनियोजित हमला किया।
विज्ञापन


मैच के अंतिम क्षणों में स्मिता ने फ्री किक को गोल में बदल टीम को बराबरी पर ला दिया। टाईब्रेकर के सहारे हुए मैच के निर्णय में आर्य कन्या ने 3-2 से मैच जीत खिताबी दौर में प्रवेश किया। आर्य कन्या की तरफ से सुषमा तिवारी, नेहा कुमारी और जीजी आई की तरफ से चेष्टा ने गोल किया।

दूसरे सेमीफाइन मुकाबले में कनौसा इंटर कालेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरूनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज को 5-0 से हराकर खिताबी दौर में प्रवेश किया। कनोसा की तरफ से अंशिका अर्पणा, प्रीति ने गोल किया। फाइनल मुकाबले में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की टीम ने रक्षात्मक खेल की शैली से खेलते हुए कनौसा को मध्यांतर तक गोल रहित बराबरी पर रखा।

मध्यांतर के बाद कनौसी की टीम ने लंबे पास से खेलते हुए विपक्षी टीम पर आक्रमण किया। मैच के 60वें मिनट में अंशिका सरकार ने 25 मीटर की दूरी से मिली फ्री किक को गोल में बदल टीम को 1-0 की अजेय बढ़त बना टीम की जीत तय कर दी। मैच के अंतिम क्षणों में आर्य कन्या ने बराबरी का प्रयास किया लेकिन रक्षापक्ति को भेद नहीं सके।
विज्ञापन


मैच में निशांत, बब्लू, सीपी सिंह, विजेनद्र सिंह, अभ्ेािशेक सिंह, एकता यादव, माला यादव रमेन्द्र सिंह, अभिषेक कुमार आदि निर्णायक रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें