अयोध्या। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा। इसमें नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने समेत तीन अन्य मांगें की गई हैं।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि पूर्वांचल का ये एकमात्र कृषि विश्वविद्यालय है जो केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने के सभी मानक पूरे करता है। ऐसे में प्रदेश सरकार को इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजना चाहिए।
ज्ञापन में बताया गया कि विश्वविद्यालय के सात संकायों में वैज्ञानिकों व प्राध्यापकों की भारी कमी है। इसे पूरा करना चाहिए। कृषि विज्ञान केंद्र में होने वाली रिसर्च के कार्यों में वैज्ञानिकों के साथ ही शोध छात्रों का भी सहयोग लिया जाए। ज्ञापन में विश्वविद्यालय में मानक के अनुरूप वैज्ञानिक, डीन, प्राध्यापक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग भी की गई है।