फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गंगाराम आईसीयू में भर्ती

Wed, 29 Jun 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री गंगाराम हंसराज की बुधवार दोपहर बीकापुर के खजुरहट में जन औषधि केंद्र के उद्घाटन के दौरान हालत बिगड़ गई। बेचैनी के साथ उल्टी हुई। आननफानन में उन्हें सीएचसी बीकापुर में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


आईसीयू में जांच के दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ा पाया गया। बाद में मंत्री को शहर के एक नर्सिंगहोम की आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मंत्री की हालत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में चार चिकित्सकों के पैनल ने जांच की। इस दौरान उनका ब्लड प्रेशर 175/110 रिकॉर्ड किया गया।

जिला अस्पताल में कार्डियोलाजिस्ट डॉ. अनिल कुमार, फिजीशियन डॉ. रामकिशोर, डॉ. नानक सरन और प्रमुख अधीक्षक डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने जांच की। अस्पताल में ईसीजी और खून की जांच नार्मल पाई गई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में जांच और इलाज के बाद उनकी तबियत में सुधार होना बताया गया। फिर भी मंत्री को एहतियात को तौर पर रीडगंज स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। यहां भी प्राथमिक जांच में हालत सामान्य पाई गई है।

सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि मंत्री पहले से ब्लड प्रेशर और मधुमेह के रोगी हैं। उद्घाटन के दौरान उनका बीपी बढ़ गया था। हालांकि अब सब कुछ नार्मल है। फिर भी एहतियात के तौर पर नर्सिंगहोम में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें