फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार केंद्रों पर 70 फीसदी सस्ती मिलेंगी दवाएं : गंगाराम

Wed, 29 Jun 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते केंद्रीय मंत्री गंगाराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री गंगाराम हंसराज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की गरीबों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने का वादे का लाभ अब मिलेगा। देशभर में जन औषधि सेवा केंद्र के माध्यम से गरीबों को 70 फीसदी सस्ते दामों में दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


इसके लिए तीन हजार जन औषधि केंद्र खोले जा रहे   हैं। इसमें अकेले फैजाबाद में 10 केंद्र खुलेंगे। केंद्रीय मंत्री गंगाराम बुधवार को जिले के बीकापुर तहसील के खजुरहट में जन औषधि केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि केंद्र योजना के माध्यम से गरीबों के सस्ते इलाज का रास्ता आसान कर दिया है। कहा कि जन औषधि केंद्र से लोगों को जेनरिक दवाएं छोटी बीमारियों के साथ हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, कैंसर, मधुमेह आदि की दवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


यह दवाएं लोगों को बाजार से 70 फीसदी कम दामों में ही मिलेंगी। कहा कि सस्ती दवाओं की उपलब्धता होने पर दवाओं के दाम भी नियंत्रित होंगे, जिससे गरीबों के इलाज का खर्च भी कम होगा।

कहा कि सरकार का प्रयास है कि पीएचसी, सीएचसी के साथ जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेजों में भी जन औषधि केंद्र खोले जाएं, इसके लिए राज्य सरकारों के सहयोग की बात की जा रही है।

उन्होंने कहा कि गरीबों को सस्ती दवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध कराए जाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को भी सरकार जन औषधि केंद्र खोलने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

बताया कि ऐसे बेरोजगार युवाओं को जन औषधि केंद्र खोलने के लिए केंद्र सरकार ढाई लाख रुपये अनुदान भी देगी। बसपा के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर उन्होंने प्रदेश स्तर का मामला बताया।

कहा कि किसे शामिल करना है और नहीं, यह प्रदेश नेतृत्व तय करेगा। कहा कि उत्तर प्रदेश में जो स्थिति है, 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा व बसपा की हालत बुरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें