फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में आस्था की डुबकी लगा मनाया पर्व

Sat, 16 Jan 2016 12:10 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर्व पर शुक्रवार को रामनगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही सरयू में स्नान के बाद प्रमुख मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन एवं दान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


देर शाम तक नगरी श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रही। पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। मजिस्ट्रेट व पुलिस अफसर भ्रमण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

धर्मनगरी में मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ दिखी। भोर से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा सरयू के स्नान घाटों पर होने लगा था। पौ फटते-फटते सरयू का स्नान घाट श्रद्धालुओं से गुलजार हो गया।
विज्ञापन


सरयू स्नान के बाद भगवान सूर्यदेव का पूजन-अर्चन के साथ तिल व खिचड़ी का दान व गऊ दान कर श्रद्धालुओं की भीड़ प्रमुख मंदिरों प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि, श्रीकालेराम मंदिर, क्षीरेश्वरनाथ महादेव मंदिरों आदि में दर्शन-पूजन के लिए जुटने लगी।

बजरंग बली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन-पूजन के लिए रही। मंदिर में हनुमंतलला को खिचड़ी, घी, अचार, पापड़, दही, तिल आदि का भोग लगाया गया।

साथ ही मंदिर के गद्दीनशीन महंत रमेशदास के नेतृत्व में महंतों व संतों ने खिचड़ी सहभोज का भी आयोजन किया। देर शाम तक श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन-पूजन करते रहे।

हालांकि संक्रांति पर्व पर तिथि को लेकर कुछ स्थानों पर गुरुवार को भी पर्व मनाया गया था। पर्व को लेकर पुलिस व प्रशासन ने नगर क्षेत्र को चार जोन और 11 सेक्टर में बनाकर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की थी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें