फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ने परखी तैयारियां

Fri, 17 Feb 2017 10:51 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में विकास भवन में वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मौजूद मंडल के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त सहित अन्य अन्य अफसरों ने शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए मंडल में चुनाव तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।  विकास भवन स्थित वीडियो कान्फ्रेंसिंग रूम में कमिश्नर सूर्य प्रकाश मिश्र, डीआईजी राकेश चंद्र साहू, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी विवेक, एसएसपी अनंत देव ने आयोग को चुनाव तैयारी की पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी, कमिश्नर भारत निर्वाचन आयोग एसके रावत, आयुक्त निर्वाचन विजय जोशी व उनकी टीम ने पूरे मंडल की चुनाव तैयारी की जानकारी ली। कमिश्नर श्री मिश्र ने आयोग को बताया कि सभी जिलों में वोटर आईडी कार्ड वितरित कर दिए गए हैं।

645 वेब कास्टिंग मतदान स्थल बनाए गए, सभी जिलों के कंट्रोल रूम 24 घंटे चल रहे है। आर्म्स एक्ट के तहत अमेठी को छोड़कर चारों जिलों में अच्छा कार्य हुआ है। आयोग ने निर्देश दिए है कि आम्र्स के लिए जिन्हें छूट दी गई है उन्हें छोड़कर शत-प्रतिशत हथियार जमा कराने के निर्देश गए हैं।
विज्ञापन


इसमें अमेठी जनपद में हथियारों को मात्र 60 फीसदी जमा कराया है जबकि यह आंकड़ा 90 फीसदी तक होना चाहिए। वर्नेरेबल वोटर को सुरक्षा प्रदान कराने का प्रयास है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी जिलों में अच्छा कैम्पेन चलाया गया। सभी जिलों में 70 फीसदी से अधिक मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया है।

टांडा, गोसाईंगज, सुल्तानपुर व अमेठी में विशेष निगरानी की जा रही है। 155 एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। आईबी अधिकारियों के संपर्क में सभी जिलों के जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस के आला अधिकारी निरंतर बने हैं।

स्थानीय स्तर पर एलआईयू से गोपनीय रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। संदेह के घेरे में जो लोग है उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। डीआईजी राकेश चंद्र साहू ने कहा कि जिलों के संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें