फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे में ही पीएनबी में कैश खत्म, बवाल

Fri, 16 Dec 2016 11:14 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में शुक्रवार को विकासभवन स्थित पीएनबी की शाखा पर पैसा खत्म होने के बाद प्रदर्शन करते कर्मचारी ,पेंशनर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद नवंबर की सेलरी और पेंशन की रकम निकालने को लेकर माह के 16वें दिन शुक्रवार को लोगों के सब्र का बांध टूट पड़ा। शहर में विकास भवन की पीएनबी शाखा पर आधे घंटे में नो कैश का बोर्ड लगते ही सैंकड़ों कर्मियों ने जमकर बवाल मचाया। बैंक प्रबंधन की सूचना पर पहुंची फोर्स ने किसी तरह लोगों को समझाया। उधर, देहात की सभी बैंक शाखाओं पर कैश की कमी से मारामारी की नौबत रही। 
विज्ञापन


नोटबंदी के 38वें दिन भी जिले में हर तबका बैंक पर कतार में खड़ा नजर आया। सबसे ज्यादा दिक्कत शहर से देहात तक नौकरी पेशा व पेंशनभोगियों को हो रही हैं। आधा माह बीतने के बाद भी बैंक से जरूरत भर कैश नहीं मिल सका हैं।

इससे उनकी गांव में खेती-बारी भी चौपट हो रही है। तमाम लोगों का खाद-बीज से लेकर जोताई और मजदूरी तक बकाया पड़ी है। विकास भवन की पीएनबी शाखा में विभिन्न विभागों की करोड़ों रुपये सैलरी और पेंशन आती है।
विज्ञापन


यहां माह के पहले दिन से ही लंबी कतार लग रही थी। बैंक प्रबंधन उपलब्ध कैश से दो हजार से लेकर चार हजार तक का भुगतान पहले दिन से ही लोगों का करता रहा, मगर रोजाना कतार में तमाम लोग छूटते रहे।

गुरुवार को भी करीब छह सौ लोग कतार में थे, जिसमें आधे से अधिक लोगों को नकदी समाप्त होने से फूटी कौड़ी नहीं मिली, उन्हें शुक्रवार को बुलाया गया था। कतार में खड़े लोगों को साढ़े 11 बजे तक आश्वासन के बाद आधा घंटे भुगतान हुआ, फिर कैश समाप्त होने की जानकारी देकर तीन दिन बाद आने को कहा गया, इसी के बाद बवाल शुरू हो गया।

लोग शोर-शराबा करते हुए बैंक में घुसने लगे, हालात विस्फोटक देख 100 नंबर पर फोन कर बैंक प्रबंधक अनमोल ने पुलिस बुलाई। पुलिस के सामने भी लोग नारेबाजी करते रहे। सुल्तानपुर से आए कृषि विभाग के दयाशंकर, मसौधा कृषि विभाग के अनिल कुमार मिश्रा, हैरिग्ंटनगंज पीडब्ल्यूडी से आए अशोक कुमार तिवारी व ह्रदयराम, खंडासा ब्लॉक से आए अमरनाथ, पीडब्ल्यूडी रुदौली से इंद्र प्रताप, रामखेलावन व रामकुमार,तारुन सिंचाई विभाग से रामकिशुन, नलकूप खंड फैजाबाद के रमेश कुमार व बृजमोेहन, महबूबगंज सिंचाई खंड से मनीराम आदि ने कहा कि उन्हें गुरुवार को टोकन देकर शुक्रवार को बुलाया गया था, मगर अब कह रहे हैं कि नो कैश।

सिंचाई विभाग में काम कर रिटायर होकर इलाहाबाद रह रहे नंहकू राम ने कहा कि इतने दूर से कल कोहरा में आया तो कैश नहीं था, आज भी यही हाल है, बताइए बुजुर्ग हैं हम तो पेंशन लेने में ठंड से मर जाएंगे। यही हाल पेंशनर केदारनाथ समेत दर्जनभर बुजुर्गों का था। 

उधर, ग्रामीण बैंकों में हालात अभी भी खराब हैं। देहात में पूरा, मया, गोसाईंगज, तारुन, बीकापुर, शाहगंज, सोहावल, रुदौली, मवई, पटंरगा, हैरिंग्टनगंज, कुमारगंज, शुजागंज समेत सभी इलाकों में कैश का संकट रहा।

यहां नौकरी पेशा से लेकर किसान व व्यापारी परेशान नजर आए। कई जगह तू-तू, मैं-मैं होती रही। एटीएम भी अभी 40 फीसदी ही चलते दिखे, मगर पैसा निकालने वालों की कतार से दोपहर बाद कई जगह कैश समाप्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें