फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैनों की मौत प्रकरण में पांच पर हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के सुचितागंज मार्ग पर चौराहे के निकट बीते सप्ताह बियर की दुकान चलाने वाले दो सेल्समैनों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत प्रकरण में पुलिस ने तीन नामजद सहित पांच पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक ही परिसर में देशी शराब, अंग्रेजी व बियर की दुकान होने के बावजूद एक दुकान से दो सेल्समैन जहर के चलते मौत के शिकार बन गए और बगल वाली दुकान के दुकानदारों को भनक तक नहीं लगी। जनपद बहराइच के थाना हुजूरपुर के गांव सरेठी निवासी मृतकों में शामिल प्रहलाद व रमेश की पीएम रिपोर्ट से आश्चर्यचकित परिवारीजन जगदीश यादव की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है।
इनमें पवन गुप्ता व शिव शंकर निवासी पीलीभीत, शिवगिरी निवासी ठेवगा थाना रौनाही सहित दो अज्ञात शामिल हैं। एसएसआई एस अस्थाना ने बताया कि मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए कड़े निर्देश दिए हैं। जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें