रामनगर मिश्रोली में प्रवर्तन दल ने शनिवार को बिजली चोरी में छह लोगों पर कार्रवाई की है। इन लोगों का बिजली का बकाया न जमा करने पर कनेक्शन काट दिया गया था। बावजूद इसके यह सभी लोेग चोरी से बिजली का उपभोग कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक रामनगर मिश्रौली में रामनयन पुत्र मुन्नीलाल, यशोदा देवी पत्नी राम अनुज, आशमा बानो पत्नी अकबाल हसन, अब्दुल हसन पुत्र मंसूर अहमद, बेजू पुत्र भुटुकुन और बाबूराम पुत्र भोेला के खिलाफ टीम के अवर अभियंता बीके वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अवर अभियंता ने बताया कि सभी आरोपी बिजली का बिल बकाया थे और चोरी से उपभोग कर रहे थे। छापेमारी में टीम के प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा, आरक्षी सुरेंद्र यादव सहित गोसाईगंज उपकेंद्र के जेई गंगाराम वर्मा सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।