फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवाहक वाहन से गिरे दो बच्चे, एक की मौत

Wed, 23 Sep 2015 12:48 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन की तैयारियों के दौरान हुए हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अयोध्या कोतवाली के दर्शन नगर क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारी चल रही थी। इसी तैयारी में तमाम लोग जुटे थे। बाजार आबाद थी, डीजे की धुन पर युवा और बच्चे थिरक रहे थे।

इसी बीच एक माल वाहक छोटा वाहन बच्चों को लेकर टेंट हाउस से तखत लेने गया था। तखत लेकर लौटते वक्त सूर्य कुंड के पूरब मोड़ के पास मालवाहक वाहन के ड्राइवर ने जैसे ही ब्रेक मारा वाहन पर सवार (10) अमन पुत्र बल्लू व (12) सुमित पुत्र राज कुमार (दोनों दर्शन नगर निवासी) गिर पड़े।
विज्ञापन


बच्चों को घायल देख माल वाहक वाहन का ड्राइवर भाग गया। पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने जब बच्चों को घायल देखा तो उन्हें दर्शन नगर स्थित मंडलीय चिकित्सालय ले गए।

जहां बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए मौजूद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर चिकित्सकों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया गया और अमन को लखनऊ रेफर कर दिया।

बाजार वासियों को जब इस घटना की खबर लगी तो उल्लास का पूरा माहौल शोक में बदल गया। बाजार में सन्नाटा पसर गया और शोक में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।
विज्ञापन


गमगीन माहौल में गणेश प्रतिमा का विसर्जन हुआ। अयोध्या कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें