पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन करतीं डीएम
- फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण को बचाए रखने और उसे और समृद्धि बनाए जाने के लिए रविवार को चौक घंटाघर से कलेक्ट्रेट तक कैंडल मार्च निकला गया। जिलाधिकारी किंजल सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को संवेदनशील होने का आह्वान करते हुए कैंडल मार्च का शुभारंभ किया।
मार्च में शहर के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए तथा स्कूली बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। पर्यावरण सरंक्षण के लिए जनजागरूकता से भरे स्लोगनों से चौक-रिकाबगंज, रोडवेज तथा कलेक्ट्रेट गुंजायमान हो उठा। बच्चों के साथ बुजुर्ग भी पर्यावरण को स्वस्थ रखने का आह्वान कर रहे थे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कैंडिल मार्च समाप्त हो गया।
कैडिंल मार्च में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मलल्पा बंगारी, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीमए सिटी, एसपी सिटी, डीएफओ सहित प्रशासन, पुलिस और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव सहित स्कूली बच्चे, कवि, कलाकार और विभिन्न सामाजिक वर्गों की नुमाइंदगी रही।