फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए विशेष अभियान 22 से

Sun, 16 Oct 2016 10:44 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
मतदाता
विज्ञापन
मंडलायुक्त सूर्य प्रकाश मिश्र ने कहा है कि मंडल के सभी जिलों में 22 व 23 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाकर सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन


मतदाता सूची में उन युवाओं का नाम भी शामिल किया जाएगा जो एक  जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं।  आयुक्त श्री मिश्र ने कहा कि इन दोनों तिथियों को मंडल के सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार की जिम्मेदारी होगी कि वह सुनिश्चित करें कि सभी बीएलओ ड्यूटी पर मौजूद रहें।  

निरीक्षण में कोई कर्मचारी गैरहाजिर पाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सबसे कम मतदान वाले मदतदेय स्थलों में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें