फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी शराब की सैकड़ों शीशियों के जले हुए अवशेष बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर दफ्फरपुर गांव में जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में पुलिस एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने पड़ोसी बेरा गांव के पास स्थित नाले के पास से जली हुई शराब की सैकड़ों शीशियों के अवशेष बरामद किए हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मुख्य आरोपी निवर्तमान ग्राम प्रधान राजनाथ वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
हालांकि अधिकारी इसकी पुष्टि अभी नहीं कर रहे हैं। उनकी ओर से शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मामले में जानकारी की बात कही जा रही है। वहीं, दूसरी ओर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस 24 घंटे में मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

गांव त्रिलोकपुर दफ्फरपुर में गांव के निवर्तमान प्रधान राजनाथ वर्मा द्वारा होली के दिन दी गई शराब व मछली की पार्टी में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मृत्यु हो गई थी जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
पीड़ितों में राजेश प्रजापति और जयश्री गौड़ की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि लालबहादुर वर्मा के आंखों की रोशनी गायब बताई जा रही है। थाना पुलिस द्वारा मामले में दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है, उनके बताए स्थान पर सुराग और माल ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
मामले में शुक्रवार को पुलिस ने एक आरोपी हृदय तिवारी को साथ लेकर बेरा गांव के पास स्थित नाले के पास गई। वहां से जली हुई शराब के सैकड़ों शीशी के अवशेष बरामद किए। वहीं, गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
पीड़ित परिवारों के घर शुक्रवार को शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पूर्व एमएलसी तिलकराम वर्मा, अपना दल के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह, बसपा नेता रामसागर वर्मा सहित अन्य पहुंचे।
पुलिस, एसओजी व स्वॉट की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अयोध्या, अंबेडकरनगर क्षेत्र में छापा मार रही है। वहीं, सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मुख्य आरोपी निवर्तमान प्रधान राजनाथ वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन वह अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
पुलिस द्वारा उठाए गए 12 से अधिक लोगों को गोसाईगंज व महाराजगंज थाने पर बैठाया गया है। इनसे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। गांव में ऐहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सीओ सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि इस कांड से जुड़े लोगों के पास पुलिस पहुंच गई है। 24 घंटे के अंदर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें