फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाका हनुमानगढ़ी से रायबरेली रोड तक चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए सड़क किनारे हुए अतिक्रमण पर शनिवार को बुलडोजर चला। नाका हनुमानगढ़ी से रायबरेली रोड तक अतिक्रमण ढहा दिए गये। हिदायत दी गई कि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए कई प्रयास शुरू किए गए हैं। वन-वे ट्रैफिक के साथ सड़क किनारे अतिक्रमण पर खास नजर है। निगम के सहायक नगर आयुक्त हरिश्चंद्र सिंह की अगुवाई में प्रवर्तन दल के सूबेदार मेजर एसएन मिश्र, सूबेदार राजकुमार, राकेश पांडेय, नरेंद्र सिंह, ट्रैफिक के दारोगा व चौकी प्रभारी की टीम लोडर व नगर निगम कर्मियों के साथ नाका हनुमानगढ़ी पहुंच गई।
निगम की टाम पहुंचने के साथ ही हलचल मच गई। लोग अपने सामान समेटने लगे। टीम ने सड़क किनारे पटरी तक दुकानों के सामान, कच्ची-पक्की गुमटियों के साथ अन्य अतिक्रमण को लोडर से ढहा दिया है। कई घंटे तक चले अभियान में रायबरेली रोड तक सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क के दोनों ओर खाली कराकर चलने लायक बनाया गया। टीम के लोगों का कहना है कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें