फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के पूर्व विधायक ने पार्टी नेता को धमकाया

Fri, 24 Jul 2015 11:20 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी बहुजन समाज पार्टी के हमराह रहे शहर के एक बड़े होटल के मालिक अशोक सिंह को धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप बसपा के पूर्व विधायक पर लगा है। पार्टी से विधायकी का चुनाव लड़ चुके अशोक सिंह ने मामले की शिकायत लखनऊ डीआईजी को देकर रिपोर्ट दर्ज करवा कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, बसपा जिलाध्यक्ष अनिल गौतम ने अशोक सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। शहर के गद्दोपुर गांव निवासी अशोक सिंह वर्तमान में लखनऊ के सर्वोदय नगर स्थित लिबर्टी कॉलोनी एफ 15 में निवास कर रहे हैं।

सियासी हलके में बसपा से रुदौली विधानसभा क्षेत्र से विधायकी का चुनाव लड़ चुके अशोक सिंह के दलबदल की चर्चा चल रही है। शुक्रवार को अशोक सिंह के साथ दो घटनाएं सामने आईं। इधर, बसपा के जिलाध्यक्ष अनिल गौतम की ओर से अशोक सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पार्टी से निकाले जाने की जानकारी मीडिया तक पहुंचाई गई तो कुछ ही देर बाद अशोक सिंह की ओर से पार्टी के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह उर्फ बब्लू पर जान से मार डालने की धमकी देने का मामला चर्चा में आ गया।
विज्ञापन


अशोक सिंह की ओर से डीआईजी लखनऊ को दी गई शिकायत में आरोप है कि शुक्रवार की सुबह 11.12 बजे उनके मोबाइल 9415048288 पर मोबाइल नंबर 9935047100 से फोन किया गया। फोन करने वाले ने बताया कि वह पूर्व विधायक बब्लू सिंह बोल रहे हैं। आज शाम तक उनको जान से मार दिया जाएगा।

यह कहकर फोन काट दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह बब्लू सिंह की आवाज को भली-भांति जानते हैं और फोन करने वाली आवाज बब्लू सिंह की ही थी। मांग रखी है कि रिपोर्ट दर्ज करवा कार्रवाई कराई जाए।

बसपा से निष्कासित अशोक सिंह ने तहरीर में जिस मोबाइल नंबर 9935047100 का हवाला दिया है, वह सुल्तानपुर में केएनआई में कार्यरत अनिल कुमार सिंह के नाम है। फोन पर रिंग की गई तो यह जानकारी खुद अनिल ने दी। बताया कि वह अशोक सिंह को फोन किया था।

बताया कि उनसे मंत्री जी बात करना चाहते हैं। उनसे जल्द बात कर लो। अनिल ने बताया कि वह सूबे के मंत्री विनोद सिंह के सहायक के तौर पर भी जाने जाते हैं। काफी करीबी हैं। अशोक सिंह को धमकी देने का कोई सवाल ही नहीं है। पता नहीं मेरे मोबाइल नंबर से दूसरे का नाम कैसे लिया जा रहा है। मैं सुबह से ही कॉलेज में हूं, और मोबाइल भी मेरे पास है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें