फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधबंधु का विजय अभियान जारी, कालीचरण भी जीता

Wed, 10 Feb 2016 12:15 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश चंद्र कपूर मेमोरियल फैजाबाद क्रिकेट लीग के सातवें दिन खेले गए मैच में सिंधबंधु इलेवन ने कालीचरण एकेडमी को पराजित कर प्रतियोगिता में अपना विजय अभियान जारी रखा। एक अन्य मुकाबले में कालीचरण एकेडमी ने नारायण को छह विकेट से पराजित कर दिया। 
विज्ञापन


सिंधबंधु तपस्थली और कालीचरण इलेवन के बीच खेले गए मैच मे कालीचरण इलेवन ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 68 रन बनाए। टीम के लिए प्रिसं ने 32, आकाश ने 15 रन का योगदान किया।

सिंधबन्धु के हर्षित ने तीन व सौरभ ने दो विकेट लिए। जीत के लिए जबकि सिंधबन्धु तपस्थली की टीम ने 11 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम के लिए अंकुर ने  29 और रोहित ने 14 रन का योगदान किया।
विज्ञापन


नारायण और कालीचरण के बीच खेले गए दूसरे मैच में नारायण इलेवन ने शकील के 25, टिंवकल के 17 रनों की बदौलत 15 ओवर में 90 रन बनाए। कालीचरण के विक्की ने पांच विकेट झटके।

कालीचरण एकेडमी की टीम ने 11 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 92 रन प्राप्त कर छह विकेट से जीत दर्ज कर ली। टीम के लिए अभिषेक ने 24 और आकाश ने 16 रन का योगदान किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें