फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन ने पौधरोपण के साथ किया ससुराल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। विवाह के बाद विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन ने घर में प्रवेश करने से पहले गांव में पीपल का पौधा रोप कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

विकासखंड क्षेत्र के असकरनपुर की ग्रामप्रधान आशा देवी के पुत्र राहुल तिवारी की शादी शुक्रवार रात को अमेठी जनपद निवासी क्षमा के साथ हुई। शनिवार को विदा होकर आई वधू ने घर में प्रवेश करने से पहले गांव के बाहर राजकीय नलकूप के पास पीपल का पौध रोपा। वर-वधू ने बताया कि पीपल का पौध रोपण करने में पर्यावरण संरक्षण के साथ ही पौराणिक मान्यताओं का भी ध्यान रखा गया।
सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने के साथ ही पीपल के मूल में ब्रह्मा, मध्य में विष्णु और अग्र भाग में भगवान शिव का वास होता है। ग्रामप्रधान आशा देवी ने बताया कि आशा है कि गांव का हर नवविवाहित जोड़ा गृहप्रवेश के पहले पौधा लगाकर सामाजिक जिम्मेदारी निभाए। जिससे यह एक रस्म बन जाए। गांववासी राम जगत तिवारी, उदय तिवारी, विनोद शुक्ला, भोला तिवारी व हरिओम सहित ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें