फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण को आगे आएं दोनों पक्ष : श्रीकांत

Wed, 10 May 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने कहा, भ्रष्टाचारी बिजली कर्मी होंगे बर्खास्त, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री व प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आस्था का विषय है। हाईकोर्ट ने भी कह दिया है कि विवादित स्थल रामलला का जन्म स्थान है। सुप्रीम कोर्ट ने भी पहल की है तो अब राजनीति का समय नहीं है, दोनों पक्षों को सहमति से भव्य मंदिर निर्माण के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि अयोध्या के नगर निगम बनने से चौमुखी विकास होगा। अन्य सरकारों की प्राथमिकता कुछ और थी लेकिन योगी सरकार की प्राथमिकता में धार्मिक स्थल हैं। अयोध्या में रामलला का दर्शन व हनुमानगढ़ी समेत विभिन्न मंदिरों में पूजन से पहले बुधवार को श्री शर्मा सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा कि 500 साल पूर्व विदेशी आक्रांता आए और हमारी संस्कृति को मिटाने की कोशिश की लेकिन उनका वजूद मिट गया। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन के लिए रामभक्तों को बर्बर बाबर से बीजा लेने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


दुनिया के धर्मस्थलों में जाते हैं तो वहां यात्रियों व श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं मिलती हैं लेकिन अयोध्या में क्यों नहीं। अब अयोध्या का चौमुखी विकास होगा। योगी सरकार सभी क्षेत्रों का विकास करेगी।

पावर कॉर्पोरेशन की खस्ताहाली पर कहा कि भाजपा सरकार को पूर्व की सरकारों से जर्जर बिजली व्यवस्था विरासत में मिली थी लेकिन 50 दिनों की सरकार में अपेक्षित सुधार हुए हैं। योगी सरकार ने रोस्टर के अनुसार बिजली देने का निर्णय लिया।

यह पहली सरकार है जब रात्रि में गांवों में बिजली पहुंच रही है। सरकार की कोशिश है कि 2019 तक हर खेत को सस्ती बिजली मिले। 2022 तक पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने की योजना पर भी काम शुरू है।

उन्होंने कहा, विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जो-जो कहा 50 दिन की योगी सरकार ने सभी पहलुओं पर काम शुरू किया। उन्होंने कहा, यह पहली सरकार है जो अपने कामों का उल्लेख व रिपोर्ट कार्ड दे रही है।

मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को 100 दिनों में रिपोर्ट कार्ड देने को कहा गया है। बसपा से नसीमुद्दीन व उनके बेटे को पार्टी से हटाने पर शर्मा ने कहा,  जनता ने बसपा को पहले ही नकार दिया। बसपा में गवर्नेंस का मॉडल नसीमुद्दीन थे। मायावती की यह कार्रवाई सिर्फ दिखावा है।

वार्ता के दौरान सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल मौजूद रहे। सांसद व विधायक ने श्रीशर्मा के स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद मंत्री ने रामलला समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें