फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गया पुस्तकों का संसार

विज्ञापन
पुस्तक मेले में किताबें पढ़तीं छात्राएं। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित छह दिवसीय 14वें पुस्तक मेले का शुभारंभ शनिवार को उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डीपी सिंह ने किया। मेले में नामीगिरामी 70 प्रकाशकों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। छह दिवसीय इस मेले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात अधिवक्ता नारायण दास खत्री की स्मृतियों को जीवंत करने के उद्देश्य से इस बार भी पुस्तक मेले का आयोजन सिविल लाइंस स्थित एक होटल में किया गया है।
इसमें नेशनल बुक ट्रस्ट, प्रकाशन विभाग लखनऊ, किताबघर, राजकमल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, भारतीय ज्ञानपीठ, रामकृष्ण मठ समेत अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें साहित्य प्रेमियों को उपलब्ध कराई गई हैं। शनिवार को मेले का उद्घाटन सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डीपी सिंह ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि किताबें मनुष्य की अच्छी दोस्त होती हैं, ये किसी को ठगती नहीं हैं। जिस देश में जितनी अधिक किताबें पढ़ी जाती हैं, उस देश में उतने अधिक शिक्षित लोग होते हैं और उस देश का अधिक विकास होता है। उद्घाटन के बाद उन्होंने मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया।
फिर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के आठ बच्चों को नारायण दास खत्री, राकेशचंद्र कपूर एवं विमला खत्री स्कॉलरशिप दी गई। मेला प्रभारी रीता खत्री ने बताया कि अवध पीपुल्स फोरम द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन भी देर शाम तक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें