फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमतनगर। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कर्मा मजरे गडरिया का पुरवा में पांच दिन से लापता एक युवक का शव बुधवार सुबह गांव के किनारे तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बरसाती पुत्र रामजस करीब पांच दिन से लापता था। बुधवार सुबह गांव के पास स्थित एक तालाब से उसका शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की माने तो बरसाती मंदबुद्धि का था और उसे दौरे भी आते थे।
मंदबुद्धि होने के कारण वह अक्सर घर से गायब रहता था और कुछ दिन में स्वत: वापस भी आ जाता था। इसीलिए उसके गायब होने के बाद परिवारीजनों ने थाने पर कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया था। शव की सूचना मिलने पर हल्का दरोगा कन्हैया लाल यादव ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने बताया कि परिवारीजनों ने तालाब में गिरकर मौत होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें