फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 25 महिलाओं को मिला रक्त वीरांगना सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। महिलाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से रक्तदान विषय को लेकर कवि सम्मेलन व चर्चा-परिचर्चा का आयोजन रविवार रात बजाजा स्थित एक होटल में किया गया। रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बीते वर्ष रक्तदान करने वाली 21 महिलाओं समेत 25 महिलाओं को रक्त वीरांगना सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में आशु कवि अशोक टाटंबरी, शैलेंद्र तिवारी मासूम, सुनीता पाठक, रीता शर्मा, श्वेताराज सिंह, मिन्हाज सुगरा, रणजीत यादव, नन्हीं कवयित्री आद्विका भारद्वाज ने रक्तदान ही जीवनदान शीर्षक पर काव्यपाठ किया।
बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी व वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजूषा पांडेय ने कहा कि रक्त की सर्वाधिक जरूरत महिलाओं को पड़ती है, लेकिन महिलाएं रक्तदान के क्षेत्र में पीछे हैं। इसका एकमात्र कारण इसके प्रति जागरूकता का अभाव है। कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है।
विज्ञापन

संस्था संरक्षक राजेश चौबे ने कहा कि अत्यधिक महिलाएं रक्तदान के लिए आगे आएं, इसी उद्देश्य को लेकर इस समारोह का आयोजन किया गया है। संस्थाध्यक्ष आकाश गुप्त ने कहा कि संस्था 2016 से अब तक 4500 मरीजों को रक्त मुहैया करा चुकी है। कहा कि 5 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में केवल महिलाओं का रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
रक्त वीरांगना से अलंकृत महिलाओं में खिलाड़ी अभिलाषा सिंह, अधिवक्ता ज्योत्स्ना श्रीवास्तव, महिला आश्रम काउंसलर नीलम श्रीवास्तव, ब्यूटीशियन सोनी गुप्ता, स्टाफ नर्स पूनम गुप्ता, दीपिका कसौधन, पुष्पा गुप्ता, सोनाली गौड़, शशि रावत, फातिमा जैदी, नेहा निषाद, मेराज जेहरा रिजवी, प्रियांशी सिंह, रजनी, माला खत्री आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें