फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से लगेगा कैंप, जुटेंगे महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अमर उजाला फाउंडेशन व 63वीं वाहिनी सीआरपीएफ की ओर से शनिवार को सुबह 10 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान लगेगा। इसमें हिस्सा लेने को लेकर सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

नवीन मंडी, रायबरेली रोड स्थित कमाडेंट के कार्यालय परिसर में रक्तदान के लिए बाहर से भी तमाम युवाओं ने पंजीकरण कराए हैं। शुक्रवार शाम तक कुल संख्या 80 तक पहुंच गई।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की पूरी टीम रक्तदान के मेगा शिविर में पहुंचेगी। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि 63वीं बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट धर्मेंद्र सिंह विसेन करेंगे। कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले महादानियों को अमर उजाला फाउंडेशन मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा। डिप्टी कमांडेट सुभाष बाजपेयी ने बताया कि रक्तदान की तैयारी पूरी हो गई है। भारी संख्या में जवानों के पंजीकरण हुए हैं। रक्तदान को लेकर उत्साह है।
विज्ञापन

खुद रक्तदान कर करेंगे शुभारंभ
रक्तदान का मेगा शिविर सराहनीय कदम है। इस प्रकार के कार्यक्रम से लोगों में रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियां समाप्त होगी। हम खुद सबसे पहले रक्तदान करके कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
धर्मेंद्र सिंह विसेन, कमांडेंट, 63वीं वाहिनी सीआरपीएफ
रक्तदान की तैयारी पूरी
अमर उजाला फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय है। रक्तदान से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सक मौजूद रहेंगे। रक्तदान से पहले इसके बारे में जानकारियां भी मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. एके राय, सुपरीटेंडेंट इन चीफ जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें