फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 13 Jul 2015 11:37 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों बीडीओ चंद्रभान तिवारी को उनके कार्यालय से खींचकर पीटने और अभद्रता कर अपनी पंचायत में ले जाने के मामले में आरोपी भाकियू नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को ब्लॉक खुलते ही तालाबंदी कर दी गई। ब्लॉक कर्मियों ने कामकाज ठप कर धरना-प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का असर जिले की कई ब्लॉकों में बताया गया है।
विज्ञापन


नौ जुलाई को हुए घटनाक्रम के बाद हड़ताल व तालाबंदी ब्लॉक कर्मियों की तरफ से शुरू कर दी गई थी। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को फिर से ब्लॅाक परिसर में अनिश्चितकालीन धरना ग्राम्य विकास, पंचायती राज, रोजगार सेवक संघ व सफाई कर्मचारी संघ की ओर शुरू हो गया।

संयुक्त बैनर टांग एडीओ पंचायत शेषदेव पांडेय के नेतृत्व में बचे भाकियू नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया गया। कहा कि गिरफ्तारी से बचे अरविंद गिरि, लल्लू उपाध्याय, विजयकांत उपाध्याय सहित अन्य को तत्काल पकड़ा जाए। कहा कि जब तक इनकी गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक धरना व हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर रामदुलार यादव, माताप्रसाद, धीरेंद्र, रमाकांत, राधेश्याम,  राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाकियू नेताओं के विरुद्ध बीडीओ द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट की विवेचना पुलिस ने शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने ब्लॉक कर्मियों के धरना स्थल पर पहुंचकर लोगों से आरोपियों व उसमें शामिल महिला कार्यकर्ताओं का पता ठिकाना जाना।

बीडीओ के समर्थन में धरने पर बैठे ब्लॉक कर्मी उनके द्वारा लिखाए गए भाकियू नेताओं के विरुद्ध मुकदमे में गवाही देने से बचते रहे। विवेचक ने जब ब्लॉक परिसर में पहुंचकर नौ जुलाई को हुए घटना के चश्मदीद गवाहों के नाम जानना चाहा तो घटना के समय मौजूद रहे अधिकतर ब्लॉक कर्मचारियों ने पुलिस को गवाही देने से पल्ला झाड़ लिया। बताया गया कि पुलिस की घंटों मशक्कत के बाद ब्लॉक कार्यालय के लिपिक राजबहादुर पांडेय व पत्रवाहक सभाजीत वर्मा को मुकदमे का गवाह बनाया जा सका।

भाकियू के जिलाध्यक्ष श्रीराम वर्मा ने भी महिला कार्यकर्ताओं के साथ कथित रूप से बदसुलूकी करने के आरोपी खंड विकास अधिकारी चंद्रभान तिवारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग दोहराई। कहा कि यदि महिलाओं से अभद्रता के कथित आरोपी बीडीओ के विरुद्ध 19 जुलाई तक एफआईआर दर्ज कर भाकियू नेताओं का नाम मुकदमे से बाहर न किया गया तो 20 जुलाई को जिला मुख्यालय पर दस हजार से अधिक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में महापंचायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें