फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसे काले बदरा, कच्ची छत व दीवार गिरने से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में सोमवार को हुई झमाझम बारिश हुई। कच्ची छत व दीवार ढहने से अलग-अलग जगहों पर एक किशोरी व एक महिला की मौत हो गई। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो गया। रुदौली इलाकेे केे कई मोहल्ले तालाब बन गए। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। सोमवार को 55 एमएम वर्षा दर्ज हुई।
विज्ञापन

तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है लेकिन अपना कहर भी दिखाया है। भारी बारिश के चलते मवई के जुनेदपुर मजरे सेवढारा गांव में शनिवार रात कच्ची छत गिर जाने से अर्शिया बानो (11) पुत्री अजीर अहमद की मलबे में दब कर मौत हो गई। एक लड़की व वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई।
वहीं, थाना कैंट अंतर्गत ताजपुर कोडरा गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर गांव निवासी मैसर जहां (48) पत्नी दिवंगत महबूब की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में राजस्व के अधिकारियों ने क्षति का आकलन कर पीड़ित परिजनों का दैवीय आपदा की सहायता धनराशि दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वहीं, तारुन क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय तारडीह की चहारदीवारी का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार यादव ने बताया कि पश्चिम की ओर चहारदीवारी का 15 मीटर भाग भरभरा कर गिर गया, हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
सिविल लाइंस, पुलिस लाइंस, रिकाबगंज, नाका, मोदहा, समेत कई जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भेलसर प्रतिनिधि के अनुसार रुदौली नगर के कजियाना व पूरेखान वार्ड की सीमा पर कुमार टाकीज के सामने नाले व पुलिया की सफाई न कराए जाने से लगभग एक दर्जन वार्डों के घरों में बरसात का पानी घुस गया।
रुदौली-रौजागांव मुख्यमार्ग पर पुरानी सब्जी मंडी तिराहा पर नाली सड़क पानी से लबालब हो गई। सिनेमा हाल रोड, पशु अस्पताल, कोतवाली परिसर, पुष्करपुरम, विद्युत उपकेंद्र, डाक बंगला, नहर कॉलोनी सहित पूरे हुसैन वार्ड आदि में भी जलभराव हो गया है। अधिशासी अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि जल निकासी कराई जा रही है।
इसके लिए नगर पालिका की टीम लगाई गई है। एनडी यूनीवर्सिटी के मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन आसमान में काले घने बादल छाए रहेंगे और बारिश का क्रम जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार जिले में 55 एमएम वर्ष दर्ज की गई। रुदौली क्षेत्र में रविवार व सोमवार को हुई वर्षा से मेंथा की फसल जलमग्न हो गई।
इससे फसल से नुकसान हुआ है। भेलसर क्षेत्र के किसान रामानंद तिवारी, अंबिका मिश्र, राजितराम, अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि सैकड़ों बीघा मेंथा की फसल बरसात के पानी में डूब गई है। मौजूदा समय में लगभग 40 प्रतिशत ही मेंथा की पेराई हो पाई है अभी 60 प्रतिशत फसल खेत में ही खड़ी है। बरसात ने किसानों की इस नगदी फसल को बर्बादी के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें