फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मेडिकल कॉलेज में भर्ती होंगे नॉन कोविड मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में मंगलवार से नॉन कोविड मरीजों की भर्ती भी शुरू की जाएगी। सर्जिकल व मेडिसिन विभाग के लिए 30-30 बेड आरक्षित करते हुए वार्ड बनाए गए हैं। उप प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने सोमवार को विभागों का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया है।
विज्ञापन

300 बेड के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर को 200 बेड का कोविड एल-2 अस्पताल बनाया गया है। यहां कोरोना वायरस की दूसरी लहर प्रभावी होने ओपीडी सेवाएं ठप करते हुए नॉन कोविड मरीजों की भर्ती व उपचार भी रोक दिया गया। इधर, संक्रमण थमने के बाद सप्ताह भर पूर्व ओपीडी सेवाएं शुरू की गई हैं। मौजूदा समय में करीब 25-30 मरीज ओपीडी में पहुंचने लगे हैं।
अब मंगलवार से मरीजों की भर्ती भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, कोरोना की आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने के बाद ही मरीजों को भर्ती किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि अभी सर्जरी विभाग व मेडिसिन विभाग के 30-30 बेड आरक्षित करते हुए वार्ड बनाए गए हैं। जहां नॉन कोविड मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

खासकर जिन लोगों का किसी तरह का ऑपरेशन होना है या पोस्ट कोविड मरीज हैं, उन्हीं को भर्ती करने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही ओटी भी शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि, मंगलवार को एक आपरेशन भी होने की संभावना है। तैयारियों को अंतिम रूप दे कर सभी कर्मचारियों को क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें