फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में भाजपा कार्यकर्ता व पत्नी घायल

Fri, 03 Jul 2015 11:41 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट थाने के मऊ शिवाला क्षेत्र में शुक्रवार को एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता तथा उसकी पत्नी घायल हो गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कादीपुर बहादुरपुर गांव निवासी तथा मसौधा के भाजपा ब्लॉक मंत्री विनय कुमार पांडेय (35) पुत्र रामलगन अपनी पत्नी को दिखाने नगर कोतवाली क्षेत्र के रिकाबगंज आ रहे थे। इसी दौरान कैंट थाने के मऊ शिवाला क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास एक कार ने भाजपा कार्यकर्ता की बाइक में टक्कर मार दी।

इससे विनय कुमार पांडेय तथा उनकी पत्नी रीना पांडेय (31) गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर घायल दंपती को जिला अस्पताल भिजवाया। इस बाबत कैंट पुलिस का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें