फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शनिवार को कराए गए चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। भाजपा की रोली सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 40 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान के बाद कराई गई मतगणना में भाजपा की रोली को 30 और सपा की इंदूसेन को 10 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। मतदान स्थल कलेक्ट्रेट के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से लेकर पूरी कचेहरी के साथ एसएसपी आवास तक पुलिस छावनी बन गई थी। प्रशासन से पुलिस तक के अफसरों के साथ बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी। दूसरी ओर अपने समर्थक मतदाताओं को सुरक्षित मतदान कराने की रणनीति पर दोनों दल आगे बढ़ रहे थे। मतदान शुरू होने के पहले ही दोनों दलों के नेता व कार्यकर्ता आसपास जाम हो गए। माहौल गरम था। नारेबाजी शुरू हो गई।
प्रशासन की ओर से मतदान के दौरान पारदर्शिता के मद्देनजर सीसीटीवी और वीडियो कैमरे लगवाए गए थे। मतदान शुरू होने के साथ ही वाहन से एक-एक मतदाता को लाकर गेट तक छोड़े जाने का दौर शुरू हुई। कोशिश यह थी कि एक खेमे का मतदाता मतदान के पहले दूसरे खेेमे के लोगों से मिल न सके। 11 बजे शुरू हुए मतदान में साढ़े 11 बजे तक पांच सदस्यों ने मतदान किया। एक बजे तक मतदान करने वालों की संख्या 20 पहुंच गई। इसी दौरान एक मतदाता के मतदान को लेकर भाजपा और सपा के नेता से कार्यकर्ता तक आमने-सामने आ गए। नारेबाजी के साथ ही मारपीट हो गई। कपड़े फटने की नौबत आ गई। प्रशासन और पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। इसका असर रहा कि मतदान के निर्धारित समय तीन बजे के एक घंटे पहले ही लगभग दो बजे तक ही सभी 40 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया।
विज्ञापन

मतदान अवधि तीन बजे के बाद दोनों प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतगणना शुरू हुई। लगभग आधे घंटे में ही परिणाम सामने आ गया। रिटर्निंग अफसर व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने भाजपा प्रत्याशी रोली सिंह के विजयी होने की घोषणा की। बताया कि भाजपा की रोली सिंह को 30 मत मिले और सपा की इंदूसेन को 10 मत से ही संतोष करना पड़ा। रिटर्निंग अफसर से जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद जश्न का माहौल शुरू हो गया।
ग्रामीण इलाकों का चतुर्दिक विकास प्राथमिकता : रोली
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने अपनी जीत का श्रेय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, संगठन व कार्यकर्ताओं को देते हुए उनका आभार जताया। कहा कि यह भाजपा की नीतियों व कुशल संगठन का ही परिणाम है कि जिला पंचायत चुनाव में उन्हें प्रचंड बहुमत से जीत हासिल हुई। कहा कि उनकी प्राथमिकता गांव व ग्रामीण इलाकों का चतुर्दिक विकास करना होगा। इसके लिए ग्रामीण इंफ्रास्टक्चर का योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जाएगा। गांव हमारी अर्थव्यवस्था की नींव है, यहां बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने से रोजगार की संभावनाओं का भी सृजन होगा। कहा कि एक नए विजन के साथ सर्वांगीण विकास की अवधारणा को धरातल पर उतारना प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें