फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस समेत तीन प्रत्याशियों ने भरा परचा

Mon, 25 Jan 2016 11:46 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को भाजपा, कांग्रेस और पीस पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन कराने के लिए दलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही समर्थक पहुंचे थे। सभी दलों के प्रत्याशियों ने सादगी के बीच नामांकन किया।
विज्ञापन


सोमवार को दाखिल हुए तीन नामांकन के साथ ही बीकापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की संख्या छह हो गई है। अब नामांकन प्रक्रिया में केवल एक दिन शेष रह गए हैं। 27 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

सोमवार को भाजपा प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी ने कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय कक्ष में पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

भाजपा प्रत्याशी का नामांकन कराने सांसद लल्लू सिंह के साथ पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, विश्वनाथ सिंह, हरिपाल वर्मा सहित अन्य लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी असद अहमद ने भी कलेक्ट्रेट पहुंचकर रिटर्निंग अफसर के सामने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन कराने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, राजेंद्र प्रताप सिंह, अफजाल अहमद, मिर्जा खालिद बेग, बृजेश सिंह चौहान सहित अन्य लोग पहुंचे थे।

पीस पार्टी के प्रत्याशी अजमुद्दीन ने भी सादगी के बीच नामांकन दाखिल किया। उनका नामांकन कराने के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ ही नदीम, शाकिर, द्वारिका, देवी प्रसाद, शिवम सहित अन्य लोग पहुंचे थे।

नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बाहरी गेट पर ही भीड़भाड़ को रोक दिया जा रहा था। रिटर्निंग अफसर व एसडीएम सोहावल अमित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को भाजपा से रामकृष्ण तिवारी, कांग्रेस से असद अहमद और पीस पार्टी से अजमुद्दीन ने नामांकन दाखिल किया है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें