फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल गेट्स फाउंडेशन की टीम ने एएनएम को दी ट्रेनिंग

Wed, 28 Oct 2015 10:18 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल गेट्स फाउंडेशन की टीम ने बुधवार को रुदौली सीएचसी पहुंचकर मां-बच्चे की सुरक्षा और टीकाकरण की स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर तकनीकी सहायता इकाई के निदेशक विकास गोठलवाल और सीएमओ डा. प्रमोद कुमार और सीएचसी अधीक्षक डा. अजय मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन


फाउंडेशन की ओर से जिले की एएनएम को तकनीकी शिक्षा मुहैया कराई गई है। इन महिला कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व और प्रसव के बाद मां-बच्चे की देखभाल के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

प्रशिक्षण हासिल करने वाली ये महिला कार्यकर्ता मां-बच्चे की सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं या नहीं, यही जांचने के लिए टीम के अधिकारियों ने रुदौली सीएचसी, पीएचसी शुजागंज, भेलसर और अख्तियारपुर टीकाकरण केंद्र पर का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि टीम के अधिकारियों ने चारों अस्पतालों की स्थिति का जायजा लिया और सभी केंद्रों पर एएनएम के कार्यों की सराहना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें