फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के पुरेशाहलाल ओवरब्रिज पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। घायल को सीएचसी मवई भेजवाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम लगभग पांच बजे एक बाइक पर सवार दो लोग अयोध्या की ओर जा रहे थे। पटरंगा थाना क्षेत्र के पुरेशाहलाल ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचते ही एक वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल होकर बीच हाईवे पर बाइक समेत गिर गए। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने दोनों को हाईवे से किनारे करवाने के बाद एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे हाईवे पुलिस चौकी प्रभारी ने दोनों को सीएचसी मवई भेजवाया जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान धु्रव पंडा (30) पुत्र लक्ष्मीनारायन निवासी बुखारी टोला थाना खीरी जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। वहीं इसी गांव का रहने वाला शंकर पंडा (60) घायल हुआ है।
विज्ञापन

पटरंगा थाना प्रभारी विवेक सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मृतक के परिवारीजनों को सूचित भी कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें