फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 26 Nov 2016 10:27 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल चौराहा पर हाईवे से सटी सर्विस रोड पर शनिवार सुबह साइकिल से दवा लेकर घर जा रहे एक अधेड़ को बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अधेड़ का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। वे हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायल अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। 

हादसा शनिवार सुबह तकरीबन नौ बजे का है। लखोरी निवासी रामरोशन श्रीवास्तव उर्फ मुरली (48) सोहावल चौराहा से दवा लेकर साइकिल से घर जा रहे थे। कुछ ही दूर चले थे कि सामने पड़ाव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर में साइकिल सवार दूर जा गिरे और उनका सिर फट गया जबकि बाइक सवार दोनों युवक गिर कर चोटहिल हो गए। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रौनाही थाना पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।

जहां पर डॉक्टरों ने घायल मुरली को मृत घोषित कर दिया जबकि दोनों बाइक सवारों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। रौनाही थाना प्रभारी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक का शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित की तरफ  से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। बाइक चालक और उसके पीछे बैठे युवक का नाम पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें