फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघेड़ी में संक्रामक रोगों का कहर

Tue, 02 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बघेड़ी गांव में एक सप्ताह से वायरल फीवर कहर बरपा रहा है। सोमवार को सात सदस्यीय चिकित्सीय टीम गांव पहुंची, तो 75 लोगों को संक्रामक बीमारी से पीड़ित पाया। गांव में एक किशोरी की हालत गंभीर   होने पर सीएचसी मवई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बघेड़ी गांव में कोई ऐसा घर नहीं है, जिसमें एक-दो मरीज बुखार से पीड़ित न हो। इस बारे में ग्रामीणों ने मवई सीएचसी अधीक्षक को फोन पर सूचना दी, लेकिन वह ग्रामीणों की सूचना को नजरंदाज कर दिए। अंत में गांव के पूर्व प्रधान सरवन यादव ने गांव की बीमारी के बारे में सीएमओ से शिकायत की।

सीएमओ के निर्देश पर सोमवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. विजय सिंह समेत डॉ. रविकांत, डॉ. नरसिंह, डॉ. विजय गुप्त, डॉ. राजेश कुमार आदि की टीम गांव पहुंची। यहां  अंकित, दुर्गेश, जयप्रकाश, सुनील, त्रिभवन, सीतापति, बरन गौतम, मालिक राम, राजेश, सुमिरन, सुदामा सहित 75 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन


गांव में बुखार से पीड़ित मरीजों की स्लाइड बनाई गई। गांव के चार कुओं में ब्लीचिंग पाउडर भी डाला गया। टीम के साथ गए डा. राजेश ने बताया कि गांव के कुछ लोग कुएं का पानी पीते हैं, एहतियात के तौर पर कुओं को संक्रमण मुक्त कराया गया है।

गांव के लोगो को स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी दी गई। लोगों को ओआरएस, जिंक टेबलेट और क्लोरीन की गोलियां भी बांटी गईं। गांव में तेज बुखार से पीड़ित लक्ष्मी साहू (17) को सीएचसी मवई में भर्ती कराया गया।

सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही गांव में चिकित्सकों की टीम भेज कर मरीजों का इलाज कराया गया। गांव के मरीजों पर नियमित नजर रखने के लिए सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें