फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई इलाकों से हटाए गए बैरियर, बढ़ी गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में बाहरी प्रदेशों से भक्तों के आने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। इस बीच बैरियर हटाकर कई इलाकों में राहत दी गई। हालांकि सुरक्षा के लिए एटीएस घाट से लेकर भीतरी इलाकों में गश्त करती नजर आ रही है। अभी रामकोट क्षेत्र बैरीकेडिंग लगी है।
विज्ञापन

वहीं चौक-चौराहों पर अब राममंदिर के लिए बनने वाला ट्रस्ट चर्चा के केंद्र में हैं। सभी को सरकार के अगले कदम का बेसब्री से इंतजार है। इंतजार हो भी क्यों न जितने जल्द ट्रस्ट बनाने का काम शुरू होगा, उतना ही शीघ्र रामलला की टेंट से रिहाई का मार्ग भी प्रशस्त होगा और लोगों की दिव्य-भव्य, सुरम्य, अलौकिक राममंदिर निर्माण की कामना पूरी होगी।
अयोध्या का जनजीवन सामान्य हो चुका है। अयोध्या के रग-रग में घुला सौहार्द का रंग दिन-प्रतिदिन और गाढ़ा होता नजर आ रहा है। मठ-मंदिरों में रामधुन तो मस्जिदों में अजान गूंज रही है। बाजारों में चहल-पहल है तो रामकोट को छोड़कर शहर में अन्य इलाकों में सुरक्षा प्रबंधों में ढील दी जा रही है।
विज्ञापन

तुलसी स्मारक भवन, राजसदन, तपस्वी छावनी के पास लगे बैरियर खोल दिए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ देश के कोने-कोने से भक्तों का आवागमन भी अयोध्या में तेजी से बढ़ा है। मुंबई से पहुंचे वैष्णव परिवार ने सरयू स्नान कर रामलला व हनुमानगढ़ी सहित अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। विजय चंद्रा ने कहा कि अब तो हम सभी को राममंदिर निर्माण का इंतजार है, अयोध्या में चारों तरफ शांति का अहसास होता है।
आरती चंद्रा बोलीं कि अयोध्या में आने के बाद जाने का ही मन नहीं करता। रामलला का दर्शन कर जीवन धन्य हुआ है। अभय गनेश ने कहा कि रामलला को बंदिशों में देखकर मन द्रवित हुआ तो इस बात का भी अब संतोष है कि शीघ्र ही रामलला भी बंदिशों से मुक्त होने वाले हैं।
इस बीच रामलला दर्शन मार्ग पर श्रद्घालुओं का जत्था रामधुन गुनगुनाते हुए गुजर रहा था, उन्हें दुनियादारी से कोई मतलब नहीं है। वे तो बस आराध्य की चौखट पर माथा टेकने को व्याकुल थे। गुजरात के सोमभाई, ओमभाई सोमपुरा, शोभाबेन बोलीं कि राममंदिर बनेगा तो अच्छा रहेगा, राममंदिर ऐसा बनना चाहिए कि वह अद्भुत हो, हम सभी को राममंदिर में भगवान राम के भव्य दर्शन का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें