फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शहर में हटाए हजारों होर्डिंग और बैनर

Tue, 11 Apr 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
प्रचार सामग्री को हटाते नगर निगम के कर्मचारी।
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के साथ शहर से लेकर नगर पंचायतों तक में सोमवार को अभियान चलाकर विभिन्न दलों की होर्डिंग और बैनर हटाए गए।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता की अगुवाई में सोमवार को नगर निगम की टीमों ने अभियान चलाकर सिविल लाइंस से लेकर अयोध्या धाम तक राजनीतिक दलों के प्रचार संबंधी पोस्टर बैनर हटवाए। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों, खंभों और पुलों पर चिपकाए गए पर्चे भी हटाए गए। इसी तरह रुदौली नगर पालिका और सभी नगर पंचायतों में प्रचार सामग्री हटाई गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम अमित सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें