फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बैंकों में भी कैश खत्म, अफरातफरी

Fri, 18 Nov 2016 10:17 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
शुक्रवार को बीओबी मे करेंसी न उपलब्ध होने के कारण बैंक के गेट पर चस्पा पत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के दसवें दिन बैंकों में दोपहर होते ही करेंसी खत्म होने लगी। इसे लेकर शहर से लेकर देहात तक कतार में खड़े और चेक लेकर आए लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। करेंसी का संकट ग्रामीण बैंकों के बाद बड़े बैंकों में होने को लेकर प्रबंधन ने आरबीआई से ही चेस्ट में कम नगदी आने की बात कही है।
विज्ञापन


कैश शॉर्टेज से शहर से लेकर देहात के ज्यादातर एटीएम बंद रहे। यही नहीं, शादी वाले परिवारों व किसानों को राहत को लेकर केंद्र सरकार के आदेश की पहले दिन हवा निकल गई। लोग बैंकों से बैरंग हो कोसते नजर आए। 

नोटबंदी के बाद अब जिले में 100 व 50 की करेंसी शॉर्ट हो रही है। इससे शुक्रवार को शहर से लेकर देहात तक बैंक शाखाओं पर धन निकासी प्रभावित हुई है। ग्रामीण बैंक की सभी शाखाओं में कैश खत्म होने से सिर्फ डिपॉजिट के काम हुए।
विज्ञापन


जबकि बीओबी, इलाहाबाद बैंक में दोपहर में रकम खत्म हो गई। सेंट्रल बैंक ने कैश शॉर्ट होते देख लोगों की डिमांड से काफी कम रकम चेक देने पर दी। नोेट बदलने वालों को दो हजार की सुविधा मिली। सभी जगह चेस्ट में कैश कम आने का संकट बताया जा रहा था।

एक्सचेंज मनी दो हजार होने से भी लोग परेशान दिखे। इसे लेकर लोगों में आक्रोश दिखा। कैश शॉर्ट होने से जिले के दो सौ एटीएम में 70 फीसदी बंद हो गए। जहां 100 के नोट निकलने शुरू हुए वहां दो घंटे में ही खत्म हो गए। शहर में एचडीएफसी, बीओबी, सेंट्रल बैंक, इलाबाहाबाद बैंक का बंद रहा। एसबीआई व पीएनबी में स्याही लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें