फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा बांटते मिला बंदी, अधिकारियों ने लगाई फटकार

विज्ञापन
अयोध्या मंडल कारागार का निरीक्षण कर बाहर आते अधिकारी। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। जिला जज, डीएम व एसएसपी ने मंगलवार को मंडल कारागार में छापा मारा। इस दौरान जेल अस्पताल में एक बंदी दवा बांटते मिला। इसे लेकर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई जताते हुए जेल प्रशासन को फटकार लगाई। जेल प्रशासन द्वारा चिकित्सकों व कर्मियों की कमी बताए जाने पर कमियों को दूर करने के लिए रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, जिला जज नीरज निगम व एसएसपी आशीष तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने मंडल कारागार में छापामारी की। करीब डेढ़ घंटे निरीक्षण के दौरान अधिकारियों में पुरुष व महिला बैरकों, पाकशालों, मुलाकात रजिस्टर आदि की जांच की।
वहीं, जेल अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान वहां पर एक बंदी दवा बांटते पाया गया। इस पर अधिकारी नाराज हो गए और जेल अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। जेल अधिकारियों ने अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ न होने की बात बताई और कहा कि ऐसी स्थिति में पढ़े-लिखे बंदी से चिकित्सक द्वारा लिखे गए पर्चे के अनुसार उपलब्ध दवा दिए जाने का इंतजाम किया जाता है।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने स्टाफ की कमी दूर करने की बात कही। जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कही भी कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें