फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के पिता पर सांड ने किया हमला, लखनऊ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के पटरंगा थाना अंतर्गत नवीपुर गांव निवासी साइकिल सवार एक बुजुर्ग पर सांड ने सोमवार शाम हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को लखनऊ रेफर किया गया है, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घायल बुजुर्ग भाजपा के मवई ब्लॉक ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष बिश्राम गुप्ता के पिता हैं।
विज्ञापन

नवीपुर गांव निवासी हनुमान गुप्ता (60) साइकिल से घर जा रहे थे। इस दौरान गांव के पास ही शाम करीब 4 बजे एक सांड ने उन पर हमला कर साइकिल समेत नीचे गिरा दिया।
यही नहीं गिरने के बाद भी सांड ने उन्हें नहीं छोड़ा और सींग से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को किसी तरह बचाया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बाराबंकी जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वहां से परिवार के लोग उन्हें लखनऊ लोहिया अस्पताल ले गए। वहां भी चिकित्सकों द्वारा जवाब देने पर परिवारीजन उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, रुदौली उपजिलाधिकारी विपिन सिंह ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें