फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: दस हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sat, 23 May 2020 11:39 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जनपद अयोध्या में पुलिस मुठभेड़ में दस हजार के इनामी जितेन्द्र कुमार पुत्र रामदास निवासी गोपीपुर सरैया थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे बनगांव थानाक्षेत्र भीटी में शुक्रवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लग गई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उसके पास से एक तमंचा, 315 बोर का खोखा व कारतूस बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल नंबर UP 72 AC 3636 स्पेलेंडर-प्रो और करीब 5000 रुपए बरामद किए हैं। अभियुक्त का साथी रवि गौतम पुत्र संतलाल गौतम निवासी अशरफपुर बरवा थाना अहिरौली जनपद अंबेडकरनगर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। 

मुठभेड़ में थाना भीठी में तैनात आरक्षी मुकेश कुमार के पैर में भी गोली लगी है। उन्हें घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिन अभियुक्त को पकड़ा गया है उनके खिलाफ काफी मामले दर्ज हैं। इन मामलों में 302 जैसी गंभीर धाराएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें