फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News : राम नाईक ने रामलला के किए दर्शन, बोले- विश्व का आठवां अजूबा होगा अयोध्या का राममंदिर

Wed, 06 Jul 2022 10:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या

सार

रामनाईक ने कहा कि उद्धव ठाकरे को विधान के अनुसार काम करने की आदत नहीं है। दिवंगत बाला साहब ठाकरे जिस प्रकार से काम करते थे, उनके साथ और उनके पीछे जो कार्यकर्ताओं की शक्ति थी, वह उद्धव ठाकरे के पास नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिवसीय अयोध्या दौरे पर सोमवार शाम पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि राममंदिर दुनिया का आठवां अजूबा होगा। वह मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने रामलला सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद कहा कि लोग कहते हैं दुनिया में सात अजूबे हैं उसमें भारत का एक ताजमहल भी है। अब आठवां अजूबा अयोध्या का राममंदिर होगा।

विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल ने महाराष्ट्र की राजनीति पर भी बड़ा बयान दिया है। कहा कि मुख्यमंत्री के फेर में उद्धव ठाकरे ने एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन कर लिया था। उद्धव ठाकरे को विधान के अनुसार काम करने की आदत नहीं है। दिवंगत बाला साहब ठाकरे जिस प्रकार से काम करते थे, उनके साथ और उनके पीछे जो कार्यकर्ताओं की शक्ति थी, वह उद्धव ठाकरे के पास नहीं है। पार्टी से 50 विधायक निकल जाना बड़ी बात है। अगर लड़ना है तो लड़ने की दृष्टि से लड़ना चाहिए। 

कहा कि पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों से शिवसेना एफिडेविट मांग रही है। पार्टी के साथ हूं या नहीं। इतने साले से जो आपके संगठन में हैं उनसे आप एफिडेविड ले रहे हो, यह साफ दिखाई दे रहा है कि जनतंत्र चलाने के लिए जो मानसिकता होनी चाहिए वह उद्धव ठाकरे में नहीं है। उन्होंने अखिलेश यादव व योगी आदित्यनाथ के काम की तुलना करते हुए कहा कि अगर प्रदेश की प्रगति और विकास की तुलना की जाए तो अखिलेश यादव ने 100 में 70 अंक प्राप्त किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 90 फीसदी अंक प्राप्त करके प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। टूूर गाइड अभिषेक सावंत ने उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल को अयोध्या की कला संस्कृति एवं विरासत से परिचित कराते हुए रामलला, हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन भी कराया। पूर्व राज्यपाल ने मां सरयू की आरती भी उतारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें