फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News : नौकरी दिलाने व फर्जी श्रम कार्ड देने के नाम पर पैसे ऐंठने वाला गिरफ्तार

Mon, 22 May 2023 07:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

सड़क पर कार के बोनट पर बैठकर युवती द्वारा वीडियो बनाना भारी पड़ गया। सीओ यातायात प्रमोद यादव ने बताया कि यातायात पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, साथ ही कार का चालान किया है।
विज्ञापन
अयोध्या : यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना कैंट पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगो से पैसे लेकर फर्जी कुटरचित नियुक्ति पत्र देने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी केके मिश्र ने बताया कि बृजभूषण दूबे निवासी कैंट से नौकरी का झांसा देकर 50 हजार लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने, मंगेश कुमार निवासी हरिपुर जलालाबाद, सुनीता निवासी पलिया शाहबादी थाना कैंट व पार्वती निवासी गौहनिया थाना पूराकलंदर से ई श्रम कार्ड व आवास मरम्मत योजना के नाम पर धोखाधड़ी कर कूटरचना कर फर्जी तरीके से कागजात तैयार करने के आरोप में थाना कैंट में केस दर्ज किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने सोमवार की सुबह एक आरोपी मो. गुलजार निवासी हरिपुर जलालाबाद थाना कैंट को कोटसराय चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए, उनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


सिपाही को पीटा, चार पर केस, एक गिरफ्तार
थाना महाराजगंज पुलिस में तैनात आरक्षी सत्येंद्र यादव ने रविवार रात करीब 9:30 बजे ड्यूटी के बाद घर जाते समय कुछ युवकों पर मारपीट करने व वर्दी फाड़ने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी अनुपम मिश्र ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर विशाल मिश्र, शुभम तिवारी, लवकुश तिवारी, अविनाश तिवारी व आदर्श मिश्र सहित 10-15 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विशाल को गिरफ्तार कर उसका चालान किया गया है। वहीं राहुल मिश्र के भाई सुजीत मिश्र का आरोप है कि उक्त सिपाही सादे कपड़ों में था। भाई से कुछ कहा सुनी हुई इसके बाद रात भर थाने में विशाल की पिटाई की गई जिससे उसे काफी चोटे आईं हैं।

उधार के 26 लाख वापस न करने पर पेट्रोल पंप संचालक पर केस
पैसा हड़पने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने बीकापुर में संचालित पेट्रोल पंप संचालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के उमरनी पिपरी निवासी प्रेमजीत बर्मा का आरोप है कि उनका और उनके परिवार के लोगों का पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के मधुपुर निवासी वीरेंद्र कुमार व पुष्पा देवी से परिवारिक संबंध थे। पुष्पा देवी व वीरेंद्र कुमार बीकापुर में स्थित बीकापुर फिलिंग स्टेशन के लाइसेंस धारक हैं। उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति व कठिनाइयों का हवाला देते हुए अपने बंद पड़े पेट्रोल पंप को संचालित करने के लिए उनसे पैसे की मांग की गई है। इस पर उसे उन्होंने 26 लाख रुपये दिए थे। इसमें उनके भाई का 4.44 लाख रुपये भी शामिल थे। जो पेट्रोल पंप के लेजर पर दर्ज है। बाद में पैसा मांगने पर आरोपी बहाना बनाते रहे। आरोप लगाया कि 14 मई 2023 को सुबह करीब 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के पिपरी चौराहा पर आरोपी मिले उन्होंने अपने पैसों की मांग की तो स्पष्ट रूप से इंकार कर जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करके विवेचना कराई जा रही है। 
विज्ञापन


युवती का कार के बोनट पर बैठा कर वीडियो बनाने पर 18 हजार का चालान
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पश्चिमी इलाके के रग्घूपुर गांव के निकट सड़क पर कार के बोनट पर बैठकर युवती द्वारा वीडियो बनाना भारी पड़ गया। सीओ यातायात प्रमोद यादव ने बताया कि यातायात पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, साथ ही कार का चालान किया है। कार की बोनट पर युवती द्वारा बनाया गया वीडियो 9 अप्रैल 2023 को बताया गया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। उक्त वाहन मदन दयाल मिश्रा निवासी रग्घूपुर के नाम दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें