फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया नाइट से सजा अयोध्या महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या महोत्सव में शुक्रवार रात आयोजित डांडिया नाइट में युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेस्ट कपल का पुरस्कार प्राची व पुष्कर को मिला।
विज्ञापन

बेस्ट फैमिली का पुरस्कार रजनी परिवार को और बेस्ट ड्रेस अप का पुरस्कार सनोबर को मिला। मिसेज ब्यूटी का खिताब श्रद्धा चंद्रशेखर तिवारी, मिस्टर हैंडसम का खिताब तन्यम व बेस्ट डांडिया नाइट परफार्मर का पुरस्कार प्राची को मिला। इसके अलावा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में मिस अंजली को प्रथम स्थान मिला।
वहीं, स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन महोत्सव के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णकुमार पांडेय खुन्नू, प्रदीप श्रीवास्तव, अरुण द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। डोगरा रेजीमेंटल के बच्चों ने गुजराती लोकनृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, दानिश अंसारी, अरुण द्विवेदी, रेणुका रंजन, बृजेश पांडेय, दिनेश अग्रवाल, बृजमोहन, राघवेंद्र श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें