फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल आवासीय स्कूल निर्माण की कवायद में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। रुदौली तहसील के अमराई गांव में प्रस्तावित मंडलीय अटल आवासीय स्कूल के निर्माण की कवायद बजट जारी होने के बाद तेज हो गई हैं। राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश विगत कई दिनों से चल रही है।
विज्ञापन

रुदौली तहसील के अमराई गांव में अटल आवासीय स्कूल के निर्माण में 66 करोड़ 43 लाख 82 हजार रुपये का धन स्वीकृत हुआ है। राजस्व विभाग द्वारा जो भूमि स्कूल के निर्माण के लिए चयनित हुई है उसकी पैमाइश में भूमि पर वन विभाग का कब्जा मिला। दरअसल ग्राम समाज की भूमि को वन विभाग ने अपनी मान कर पौधरोपण कर दिया था। पैमाइश के दौरान सामने आए इस खेल से राजस्व प्रशासन भी हैरान है। इधर तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने भूमि पैमाइश के लिए सात राजस्व कर्मियों की टीम गठित की है, जिसमें दो राजस्व निरीक्षक व पांच लेखपाल शामिल है। भवन निर्माण के लिए प्रथम किश्त के रुप में 10 करोड़ धनराशि भी शासन ने स्वीकृत कर अवमुक्त की है।
अटल आवासीय स्कूल शुरूआत में तीन फेज का होगा। पहले फेज में कैंपस बनेगा, जहां पर पढ़ाई होगी। दूसरे फेज में छात्रों के लिए हॉस्टल बनाया जाएगा। कॉलेज परिसर में ही तीसरे फेज में शिक्षक व शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए अलग से आवास बनेंगे। एसडीएम विपिन सिंह ने बताया कि वन विभाग के अफसरों के साथ राजस्व कर्मियों से पैमाइश कराई जा रही है, जल्द ही भूमि का मामला साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें