फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसराजपुर में फिर दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने शुरू की खोज

विज्ञापन
अयोध्या-हंसराजपुर के जंगल में काम्बिंग करते वन विभाग की टीम - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
भेलसर। रुदौली वन क्षेत्र के हंसराजपुर के जंगल में फिर से तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। चार दिन पूर्व हंसराजपुर के जंगल में हिरन व बकरी का शिकार करने के बाद तेंदुआ गोमती नदी पार कर बाराबंकी जिले की सीमा पर स्थित खोहली जंगल में चला गया था। रविवार को रुदौली वन रेंज के करौंदी गांव के जंगल में ग्रामीणों ने फिर तेंदुआ देखा। सोमवार को गांव हंसराजपुर में भी ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा। वन विभाग की टीम ने गांव के आसपास जंगलों में कॉम्बिंग कर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। रुदौली के क्षेत्रीय वनाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि हंसराजपुर के जंगल में रखा पिंजड़ा हटाकर मुख्य मार्ग पर रखवाया है।
विज्ञापन

मवई थाना क्षेत्र के ग्राम हंसराजपुर निवासी रितिक सिंह सोमवार सुबह जंगल की ओर गया था। जंगल के निकट कुछ दूरी पर तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। तेंदुआ को देखते ही उसके रोंगटे खड़े हो गए। जान बचाकर गांव की ओर भागा और लोगों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही ग्रामीण लाठी-डंडे से लैस होकर मौके पर पहुंचे। हांका लगाकर तेंदुआ की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सूचना पाकर वन दरोगा रवि कुमार, वन रक्षक अरविंद मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जंगल व आसपास के खेतों में कॉम्बिंग की। ग्रामीणों ने बताया कि इस बार जंगल व खेतों में तेंदुआ के पगचिह्न भी देखे गए हैं। रेंजर ने बताया कि वन विभाग की टीम जंगल में कॉम्बिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें