फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय अनियमितता में दो प्रधानाध्यापक निलंबित, बीएसए ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मनमाने ढंग से फर्नीचर क्रय करके वित्तीय अनियमितता के मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया। खंड शिक्षाधिकारी को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

जिले के 110 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वर्ष 2018 में 1.17 करोड़ की लागत से फर्नीचर खरीद प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। निविदा के माध्यम से पात्र पाई गई संस्था को कार्य आवंटन किया गया। लेकिन इसके विपरीत मनमाने ढंग से कुछ प्रधानाध्यापकों ने शासनादेश को नजरअंदाज करते हुए फर्नीचर क्रय कर लिया। रुदौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय पारा पहाड़पुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अमजद अली ने 89100 रुपये और उच्च प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर मखदूमी के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मौर्य ने 59100 रुपये का फर्नीचर क्रय किया है।
जो शासनादेश के विरुद्ध है। इस पर बीएसए संतोष देव पांडेय ने शुक्रवार को दोनों शिक्षकों को निलंबित करते हुए अमजद अली को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय बीकापुर व राजेश कुमार मौर्य को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय अमानीगंज से संबद्ध किया गया है। साथ ही संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को मामले की जांच कर आख्या 30 दिवस के भीतर भेजने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें