फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय की एमबीबीएस प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू

विज्ञापन
अयोध्या-अवध विश्वविद्यालय की एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल परीक्षा में प्रतिभाग करते परीक्षार्थी - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की एमबीबीएस प्रथम सेमेस्टर परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर लगभग 670 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के निर्देश पर परीक्षा की शुचिता एवं पवित्रता को बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा केंद्रों पर विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिनिधि भी नियुक्त किए गए हैं। पहले दिन एक परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि एमबीबीएस परीक्षा में कुल दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें अंबेडकरनगर का महामाया मेडिकल कॉलेज एवं लखनऊ का बाबा हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल कॉलेज शामिल है। इन केंद्रों पर कुल पांच मेडिकल कॉलेजों की परीक्षाएं हो रही हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा सचल दल एवं पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है। इसके साथ अन्य विश्वविद्यालय के शिक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही है। बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के प्रोटोकॉल में परीक्षा पूर्वाह्न 11 से दोपहर 2 तक विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें