फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसिफ बाग में बनेगा नगर निगम का नया कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम का 49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला नया कार्यालय शहर के चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित आसिफबाग इलाके में बनेगा। यह इलाका हाल ही में नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुआ है। नगर निगम की टीम ने निरीक्षण कर भूमि को फाइनल कर दिया है। सरकारी भूमि होने के कारण नगर निगम अब स्थानांतरण की प्रक्रिया में जुट गया है। भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण का टेंडर जारी होगा।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही अयोध्या को नगर निगम बना दिया था। नगर निगम का मुख्य कार्यालय पूर्व के फैजाबाद नगर पालिका को व जोन कार्यालय अयोध्या नगर पालिका को बनाया गया था। इसके बाद अयोध्या में नया कार्यालय बनाएं जाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसको शासन से लगभग एक साल पहले स्वीकृत मिल चुकी है लेकिन अभी तक भूमि तय नहीं हो पाई थी। अभी हाल ही में नगर आयुक्त ने नगर निगम ने नए कार्यालय की डिजाइन व ड्राइंग को लेकर ले-आउट तैयार कराया था।
इसमें नगर निगम की नई बिल्डिंग को सिग्नेचर बिल्डिंग बनाने पर सहमति बनी थी। साथ ही नगर निगम ने यह भी तय किया था कि नगर निगम नया कार्यालय परिसर में ही बनेगा। नगर निगम का कार्यालय बनने के लिए कम से कम ढाई एकड़ भूमि की आवश्यकता है। निगम ने अपने परिसर में कार्यालय बनाने के लिए पहले से स्थापित क्लबों से बातचीत की लेकिन बातचीत न बनने की स्थिति में नई भूमि की तलाश शुरू की। नगर निगम प्रशासन ने पहले अपने जलकल कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसमें पर्याप्त भूमि रही लेकिन बड़ी संख्या में वृक्षों की कटान की से निगम प्रशासन पीछे हट गया। इसके बाद नगर निगम ने निगम सीमा में जल्द शामिल हुए आसिफ बाग इलाके में 10 एकड़ सरकारी भूमि देखी है। निगम की टीम ने इसी भूमि पर अपना कार्यालय बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही भूमि के स्थानांतरण की कोशिशें भी शुरू कर दी है। इसमें कुछ भूमि बंजर, नजूल व आबादी की शामिल है। भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नगर निगम कार्यालय के निर्माण का टेंडर करेगा।
अयोध्या नगर निगम में 200 एमटी कूड़ा प्रतिदिन निकलता है। इसको एकत्र कर री-साइकिल करने की कोई विशेष व्यवस्था नहीं है। पिछले एक दशक से इसको लगाए जाने की योजना है लेकिन अभी तक इसके लिए अभी तक स्थान निर्धारित नहीं हो पाया है। हालांकि पिछले दस वर्षों में कम से चार पांच स्थान देखे गए हैं फिर भी भूमि का चयन नहीं हो पाया है।
हालत यह है कि शहर से निकलने वाले कचरे नगर निगम सीमा के बाहर इधर-उधर गिराए जा रहे हैं। अब इस पर नये सिरे से कार्य शुरू हुआ है। नगर निगम प्रशासन की टीम ने तीन नए स्थान पर भूमि देखी है। इसमें सोहावल तहसील के पिलखौली में दो स्थान व रामपुर गरंट गांव में एक भूमि देखी गई है। इन तीनों भूमि के निरीक्षण के बाद जिला प्रशासन को भूमि क्रय करने के लिए पत्र भेज दिया गया है। इसमें जिलाधिकारी से अधिकारियों की टीम बनाकर भूमि क्रय की जाएगी।
नगर निगम का नया कार्यालय चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित आसिफ बाग इलाके में बनाने की योजना है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए सोहावल तहसील में तीन जगह भूमि चिह्नित की गई है। भूमि क्रय करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन

- विशाल सिंह, नगर आयुक्त, अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें