फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में मस्जिद की नींव रखने से पहले होगा मृदा परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अयोध्या के रौनाही स्थित धन्नीपुर में मिली 5 एकड़ जमीन पर मस्जिद और अस्पताल की नींव रखने से पहले मृदा परीक्षण कराया जाएगा। इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट ने मृदा परीक्षण के लिए यू एंड आई कंस्ट्रक्शन एंड पाइल फाउंडेशन कंपनी का नाम तय किया है।
विज्ञापन

ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन ने कहा कि इस्लाम में मस्जिद की नींव रखने की कोई शरई परंपरा नहीं है, लिहाजा इस पूरी परियोजना का गणतंत्र दिवस पर आगाज पौधारोपण के साथ बेहद सादगी से किया जाएगा। इससे पहले 5 एकड़ के भूखंड पर मृदा परीक्षण प्रक्रिया 24 जनवरी से शुरू हो जाएगी। मृदा परीक्षण के लिए कंपनी का नाम तय कर लिया गया है। ये कंपनी पांच एकड़ के भूखंड पर अलग-अलग जगहों पर मिट्टी की जांच करेगी। इससे पहले 23 जनवरी को ट्रस्ट के सदस्य धन्नीपुर में स्थलीय दौरा भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मस्जिद निर्माण के साथ ही वहां एक अस्पताल, संग्रहालय, पुस्तकालय, सामुदायिक रसोई, इंडो इस्लामिक कल्चरल रिसर्च सेंटर, एक प्रकाशन हाउस का भी निर्माण कराने का एलान ट्रस्ट पहले ही कर चुका है।
नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. शमीम ने बृहस्पतिवार को इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट के सचिव एवं प्रवक्ता अतहर हुसैन से मुलाकात की। राजधानी में ट्रस्ट के बर्लिंगटन चौराहा स्थित कार्यालय पर मुलाकात के दौरान शमीम ने धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद, अस्पताल, म्यूजियम व लाइब्रेरी के निर्माण में मदद की पेशकश की। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय से मिली जमीन सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कुबूल कर जनहित के कार्य कराने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें