गोसाईगंज। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत शुक्रवार की रात गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू के नेतृत्व में शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों को मंदिर निर्माण में निधि समर्पण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद हरिओम पांडे ने 51 हजार, भाजपा नेता चंद्रशेखर जायसवाल ने 21 हजार, पंकज सिंह, ओम प्रकाश सोनी, जगदंबा गुप्ता, संजय गौड़ ने 11-11 हजार व रामप्रसाद, श्रीप्रकाश जायसवाल ने 5-5 हजार रुपये दान किए।
इस मौके पर विधायक इंद्र प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में सहयोग करने का अवसर मिल रहा है। कहा कि राम मंदिर निर्माण सरकारी धन से नहीं किया जाएगा, मंदिर का निर्माण जनता के पैसे से होगा। भव्य श्रीराम मंदिर पूरे विश्व में अनूठा होगा। इस दौरान गाजे बाजे के साथ शहर भर में शोभायात्रा निकाल लोगों को प्रेरित किया गया। इस मौके पर आरएसएस के अभिषेक, मोहित गुप्ता, भाजपा नेता दुर्गेश तिवारी, प्रदीप जायसवाल, पंकज सिंह, दान बहादुर सिंह, बजरंग चौरसिया, हेमंत कसौधन, राजन सोनी, अवधेश कुमार स्वर्णकार, पवन कसौंधन, श्रीप्रकाश सोनी समेत अन्य मौजूद रहे।