फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला के प्राकट्योत्सव में निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
अयोध्या-राम लला के प्रकटउत्सव पर रामनगरी में निकली शोभायात्रा - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला के नौ दिवसीय प्राकट्योत्सव का शनिवार को भव्य शोभायात्रा के साथ समापन हुआ। इससे पूर्व श्रीरामजन्मभूमि सेवा समिति के पदाधिकारियों ने रामजन्मभूमि से पूजित कलश वापस लाकर क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल भगवान के स्वरूपों की समिति के पदाधिकारियों ने आरती भी उतारी।
विज्ञापन

श्रीरामजन्मभूमि सेवा समिति के तत्वावधान में सात जनवरी से मनाए जा रहे नौ दिवसीय प्राकट्योत्सव के अंतिम दिवस क्षीरेश्वरनाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामकोटी परिक्रमा करते हुए क्षीरेश्वरनाथ पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल भगवान श्रीराम, लक्ष्मणजी, माता सीता, हनुमानजी, गणेशजी व शंकरजी के स्वरूप भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।
शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत भी भक्तों द्वारा किया गया। समिति के महामंत्री राम प्रसाद मिश्र ने बताया कि 1949 में श्रीरामजन्मभूमि में रामलला के प्राकट्य के बाद से ही यह उत्सव लगातार मनाया जा रहा है। अब तो उत्सव का उल्लास दो गुना है क्योंकि हमारे आराध्य भगवान श्रीराम अब टेंट से आजाद हो चुके हैं और उनके भव्य मंदिर का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। शोभायात्रा में समिति के संजय शुक्ल व पराग मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें